आज का राशिफल | 20 अगस्त, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आप रचनात्मक विचारों के कारण प्रशंसा का पात्र बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आप बहुत मेहनत करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिये दिन काफी अच्छा है। आप लोगों की सहायता करने को तत्पर रहेंगे। वृष राशि आज बिजनेस को लेकर बड़ी डील हो सकती है। विचारों को सकारात्मक बनाये रखें। प्रियजनों …

मेष राशि

आप रचनात्मक विचारों के कारण प्रशंसा का पात्र बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आप बहुत मेहनत करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिये दिन काफी अच्छा है। आप लोगों की सहायता करने को तत्पर रहेंगे।

वृष राशि

आज बिजनेस को लेकर बड़ी डील हो सकती है। विचारों को सकारात्मक बनाये रखें। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी अनबन रहेगी। यदि कोई आपके विचारों से सहमत नहीं है तो उस पर विचार थोपने से बचें।

मिथुन राशि

आज अपने व्यवहार में अभिमान न आने दें। बाहर शिक्षा ले रहे छात्रों को अध्ययन में थोड़ी असुविधा महसूस होगी। मन में थोड़ी अशान्ति हो सकती है। यदि मंहगी वस्तुओं को खरीद रहे हैं तो पहले उसकी थोड़ी जांच-परख कर लें।

कर्क राशि

आज दूसरों के मामलों में आपको हस्तक्षेप न करें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। नयी तकनीक के अध्ययन के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। ऑफिस का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। विरोधियों के ऊपर वर्चस्व स्थापित कर पाएंगे।

सिंह राशि

आज किसी दोस्त से अपने मन की बात कर सकते हैं। दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छा रहेगी। बदलते मौसम के कारण आपको शरीर में थकावट हो सकती है। राजनैतिक गतिविधियों में आपका मन लगेगा।

कन्या राशि

आज मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। आपको मौके पर लोगों की मदद नहीं मिल पाएगी। जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णयों के कारण हानि हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि

आज जमीन और सम्पत्ति के मामलों को लेकर परेशानी होगी। अपनी प्रतिभा का उचित लाभ नहीं उठा पायेंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों की अवहेलना न करें। तनाव के कारणों को पहचानें और उससे बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

आज जॉब में उच्च पद मिल सकता है। कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है। करियर को लेकर शुभ समाचार मिलने की संभावना है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अधूरे कार्यों को पूर्ण कर लेंगे।

धनु राशि

आज कोई मूल्यवान वस्तु आज गुम हो सकती है। समय अनुसार आपके सभी काम बनते जाएंगे। बच्चों के साथ आपका समय अच्छे से बीतेगा। सहकर्मी आपके प्रति ईर्ष्या का भाव रख सकते हैं। गुस्से में आकर कड़वे वचन बोलने से बचें।

मकर राशि

आज का दिन बेरोजगार लोगों की नौकरी की समस्या समाप्त होगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके सम्पर्क विकसित होंगे। सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने आचरण को संयमित रखें। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि

आज मन में बेचैनी का भाव रहेगा। पूर्व में बनी हुई योजनाओं पर ही काम करें, नए काम की शुरुआत में अति शीघ्रता उचित नहीं है। बड़ों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। महिलाओं को यूरिन इन्फेक्शन सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।

मीन राशि

आज आपकी सलाह से लोगों का हित होगा। भाई-बहनों की उपलब्धियों पर गौरव की अनुभूति होगी। मन का तनाव दूर होगा। व्यर्थ के कार्यों से स्वयं को दूर रखें। व्यापार में बेहतरीन धन लाभ प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के साथ तनाव कम हो सकता है।