यूपी: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब रविवार को नहीं होगा लॉकडाउन
यूपी। कोरोना की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर से बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने शनिवार के लॉकडाउन के बाद अब रविवार का लॉकडाउन भी खत्म कर दिया है। अब से सभी बाजार रविवार को भी ख़ुलेंगे। सरकार के आदेश अनुसार प्रदेश पूरा हफ्ता सुबह आठ बजे से रात 10 …
यूपी। कोरोना की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर से बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने शनिवार के लॉकडाउन के बाद अब रविवार का लॉकडाउन भी खत्म कर दिया है। अब से सभी बाजार रविवार को भी ख़ुलेंगे। सरकार के आदेश अनुसार प्रदेश पूरा हफ्ता सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। समय की पाबंदी के अलावा सभी पाबंदियां खत्म कर दी गई है। इन सबके साथ-साथ कोरोनावायरस प्रोटोकॉल का पालन करते रहना है। पहले की तरह ही मास्क पहनना और दो गज की दूरी का पालन करना जरूरी रहेगा।
दो दिन की साप्ताहिक बंदी को हटाते हुए सरकार ने कहा है कि हर एरिया में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करा जाए और कहीं भी अनावश्यक भीड़भाड़ इकट्ठा न हो। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करने वालों पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।
सरकार बहुत अच्छी तरह प्रदेश को कोरोना की तीसरी लहर से बचा कर रखा है। आपको बता दें कि 15 जनपद में कोविड का एक भी मरीज नहीं रह गया है। ये जनपद आज कोरोना मुक्त हो गए हैं। रोज कोरोना के ढाई लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। मरीजों के पॉजिटिव होने की 0.01 संभावना ही निकल रही। सरकार सभी से सतर्कता और सावधानी बरतने को कह रही है। थोड़ी सी भी लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
