बलिया: जेलर और अधिकारियों पर गिरी गाज, प्रशासन की कार्रवाई जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। कारागार में पिछले दिनों डीएम अदिति सिंह और तत्कालीन एसपी डा. विपिन ताडा ने फोर्स के साथ जेल का निरीक्षण किया,जिसमें पांच मोबाइल और पत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं थी। जिसके बाद डीआईजी कारागार गोरखपुर-वाराणसी क्षेत्र एके सिंह ने जांच की थी। उन्होंने रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। इस पूरे मामले के चलते अवकाश पर …

बलिया। कारागार में पिछले दिनों डीएम अदिति सिंह और तत्कालीन एसपी डा. विपिन ताडा ने फोर्स के साथ जेल का निरीक्षण किया,जिसमें पांच मोबाइल और पत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं थी। जिसके बाद डीआईजी कारागार गोरखपुर-वाराणसी क्षेत्र एके सिंह ने जांच की थी। उन्होंने रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। इस पूरे मामले के चलते अवकाश पर चल रही जेलर अंजनी गुप्ता को निलंबित कर दिया गया। अंजनी गुप्ता ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उनका गाल ब्लैडर का ऑपरेशन हुआ है और साथ ही डेंगू की भी शिकायत है।

आपको बता दें कि 14 जुलाई को पहली बार जेल में बवाल हुआ था। तब जेल में आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे , 11 अगस्त को जेल में कैदी अनशन पर थे और 12 अगस्त को प्रभारी कारापाल पर जानलेवा हमला किया गया था।

जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा को भी निलंबित कर दिया गया है । जेल में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक पर कड़ी कार्रवाई होगी। जांच अभी भी जारी है। अभी और भी कर्मचारियों पर गाज गिरना बाकी है। जेलर राजेंद्र सिंह के अलावा डिप्टी जेलर तारकेश्वर सिंह जेल की सारी व्यवस्था देख रहे हैं।

 

संबंधित समाचार