बाराबंकी: ट्रैक्टर ने मारी बाइक सवार को टक्कर, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी।  थाना कुर्सी क्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र उमरा तिराहे के पास सड़क हादसे में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया‌। मौके पर पहुंचे समाजसेवी कार्यकर्ता नितिन मौर्य ने मानवता का परिचय देते हुए अपने निजी वाहन से घायल युवक …

बाराबंकी।  थाना कुर्सी क्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र उमरा तिराहे के पास सड़क हादसे में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया‌। मौके पर पहुंचे समाजसेवी कार्यकर्ता नितिन मौर्य ने मानवता का परिचय देते हुए अपने निजी वाहन से घायल युवक को लखनऊ अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान ही युवक की मौत हो गई।

घटना थाना क्षेत्र कुर्सी उमरा तिराहे का है। जहां पर बबलू (25) ,पुत्र मुख्तार, निवासी मिलन जहांगीराबाद थाना धामपुर जिला बिजनौर का निवासी था। मृतक बबलू बेहटा में किराए पर मकान लेकर काफी दिनों से यहीं रहकर बिस्कुट सप्लाई का काम शुरु किया था। बबलू रोज की तरह बीते दिन गुरुवार को बिस्कुट सप्लाई करके वापस रुम के लिए निकला था। वहीं कुर्सी क्षेत्र के उमरा तिराहे के पास अज्ञात तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने जबरदस्त ठोकर मारकर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को देखते ही मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। किसी कार से जा रहे समाजसेवी कार्यकर्ता नितिन मौर्य ने युवक को तड़पते देखा, पुलिस का इंतजार न करते हुए समाजसेवी कार्यकर्ता ने आनन-फानन में अपने निजी वाहन से लखनऊ के निजी अस्पताल में युवक को भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इस विषय पर उमरा चौकी प्रभारी शैलेंद्र आजाद ने बताया कि जिस ट्रैक्टर से दुर्घटना हुई थी, लोगों की दी गई निशानदेही पर ट्रैक्टर मालिक को पकड़ लिया गया है, जहां पर पीड़ित पक्ष ने कोई कार्रवाई न करने व आपस में सुलह समझौता करने का फैसला लिया।

संबंधित समाचार