रामनगर: सड़क दुर्घटना में हुई एक युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। सड़क हादसें में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक किशोरी सहित दो लोग घायल हो गए। गुरुवार की रात अल्मोड़ा जनपद के सल्ट क्षेत्र में हरडा भौनखाल मार्ग में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए घायलों में दो सगे भाई भी शामिल है जिसमें …

रामनगर, अमृत विचार। सड़क हादसें में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक किशोरी सहित दो लोग घायल हो गए। गुरुवार की रात अल्मोड़ा जनपद के सल्ट क्षेत्र में हरडा भौनखाल मार्ग में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए घायलों में दो सगे भाई भी शामिल है जिसमें एक भाई की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक के चचेरे भाई गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि गुरुवार की शाम उसका चचेरा भाई शिवेंद्र सिंह बिष्ट अपने छोटे भाई सोहन सिंह के साथ बाइक से घर जा रहे थे उन्होंने बताया कि उसके दोनों चचेरे भाई हरडा में चाय की दुकान चलाते हैं।घर जाने के दौरान गौगिडा के समीप उनकी बाइक को सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी।

आरोप है कि दूसरी बाइक को पूजा नाम की किशोरी चला रही थी जो नाबालिग है। वह घटना में किशोरी भी मामूली रूप से चोटिल हुई है मृतक के भाई गोविंद सिंह का कहना है कि घटना के बाद घायल शिवेंद्र व सोहन सिंह को उपचार के लिए रामनगर के अस्पताल ला रहे थे ढिकुली के समीप शिवेंद्र ने दम तोड़ दिया जबकि घायल सोहन सिंह का रामनगर के अस्पताल में उपचार चल रहा है।घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी एसएसआई पुलिस बल के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार भी रामनगर के श्मशान घाट में कर दिया।मृतक शादीशुदा था और उसके तीन बच्चें थे।

संबंधित समाचार