बाराबंकी: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
फतेहपुर-बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र के गांव में बीती देर रात अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना देवा क्षेत्र के गांव पटना निवासी कल्पना सिंह पत्नी विनय सिंह उम्र …
फतेहपुर-बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र के गांव में बीती देर रात अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना देवा क्षेत्र के गांव पटना निवासी कल्पना सिंह पत्नी विनय सिंह उम्र (28) वर्षीय महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय घर के सभी लोग घर के अंदर सो रहे थे, वहीं कल्पना व उसका पति विनय घर के बाहर सो रहा था।
रात में विनय की जब नींद खुली तो उसने देखा कि पत्नी अपनी चारपाई पर नहीं थी। तब वह अपनी चारपाई से उठकर घर के अंदर देखने गया। लेकिन जब विनय घर के अंदर बने कमरे में गया तो देखा कल्पना कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना की जानकारी विनय ने परिजनों को दी। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।
परिजनों ने आनन फानन घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के परिजनों ने दिन शुक्रवार को हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस विषय पर थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि दहेज हत्या की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
