बरेली कॉलेज 22 तक जारी कर देगा मेरिट
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 21 अगस्त की शाम या फिर 22 तक मेरिट जारी कर देगा। 23 अगस्त से प्रवेश शुरू हो जाएंगे। कॉलेज ने गुरुवार रात 12 बजे प्रवेश पंजीकरण पोर्टल को बंद कर दिया। स्नातक की 4480 सीटों के सापेक्ष दोगुने से अधिक 9793 आवेदन …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 21 अगस्त की शाम या फिर 22 तक मेरिट जारी कर देगा। 23 अगस्त से प्रवेश शुरू हो जाएंगे। कॉलेज ने गुरुवार रात 12 बजे प्रवेश पंजीकरण पोर्टल को बंद कर दिया। स्नातक की 4480 सीटों के सापेक्ष दोगुने से अधिक 9793 आवेदन आए हैं। सबसे ज्यादा बीए में दो सीटों पर पांच आवेदन आए हैं।
बरेली कॉलेज के प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रवेश नियमावली जारी कर दी है। महाविद्यालय में प्रवेश नियमावली आ गई है। उसका अध्ययन किया जाएगा कि पूर्व की प्रवेश नियमावली में क्या बदलाव किए गए हैं। कोशिश है कि 21 की शाम तक पहली मेरिट जारी कर दी जाए।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर ने प्रवेश संबंधी ऑनलाइन वर्कशॉप का आयोजन किया। इसमें विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक एसके पांडेय भी शामिल हुए। वर्कशॉप में प्रवेश संबंधी समस्याएं रखी गईं और उनका समाधान निकाला गया।
