Delhi Rain: दिल्ली हुई पानी-पानी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर में मूसलाधार बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। एख तरफ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है तो वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर जल भराव के कराण कई रास्तों पर ट्रैफिक को रोक दिया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट …
दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर में मूसलाधार बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। एख तरफ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है तो वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर जल भराव के कराण कई रास्तों पर ट्रैफिक को रोक दिया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में शुक्रवार रात से ही मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश के कराण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़कों पर पानी जमने के कारण ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है। शहर के आजाद मार्केट अंडरपास में करीब डेढ़ फीट तक पानी जम गया है ऐसे में इस रास्ते को बंद करना पड़ा है। इसके अलावा आईटीओ इलाके में भी अंडरपास में पानी जमा हुआ है।
बता दें कि आज दिन भर दिल्ली में जबरदस्त बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।
