काबुल एयरपोर्ट से 150 भारतीयों का किडनैप, तालिबानी प्रवक्ता वासिक ने…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। काबुल एयरपोर्ट से कुछ तालीबानी 150 भारतीय नागरिकों को अपने साथ लेकर चले गए। यह जानकारी सूत्रों से मिली है इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर तालिबान की ओर से कहा गया है कि यह खबर पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार है। तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्ला वासिक  ने बताया …

काबुल। काबुल एयरपोर्ट से कुछ तालीबानी 150 भारतीय नागरिकों को अपने साथ लेकर चले गए। यह जानकारी सूत्रों से मिली है इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर तालिबान की ओर से कहा गया है कि यह खबर पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार है।

तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्ला वासिक  ने बताया कि तालिबान ऐसी हरकतें नहीं करता है। उनके अनुसार सभी 150 भारतीयों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। तालिबानियों ने बताया कि इन भारतीयों को अगवा नहीं किया गया है। सभी लोगों को एयरपोर्ट के अंदर ले जाया गया है। तालिबानियों ने कहा है कि सभी भारतीय को दूसरे गेट से एयरपोर्ट के अंदर ले जाया गया है। सभी सुरक्षित हैं।

संबंधित समाचार