सीतापुर: युवक ने किशोरी के साथ की छेड़छाड़, महिलाओं ने दी ये सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक युवक के हाथ पीछे बांध कर,  बुजुर्ग महिला उसे लाठियों से पीट रही है।  युवक के आसपास दर्जनों लोगों की भीड़ खड़ी है। भीड़ बुजुर्ग महिला को पीटने के लिए बराबर उकसा रही है। बुजुर्ग महिला ने युवक की जमकर …

सीतापुर। शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक युवक के हाथ पीछे बांध कर,  बुजुर्ग महिला उसे लाठियों से पीट रही है।  युवक के आसपास दर्जनों लोगों की भीड़ खड़ी है। भीड़ बुजुर्ग महिला को पीटने के लिए बराबर उकसा रही है। बुजुर्ग महिला ने युवक की जमकर पिटाई की । इस वायरल वीडियो को लेकर पुलिस अभी खुद को अंजान बता रही है।

बताया जा रहा है यह वीडियो बिसवां कोतवाली इलाके का है। क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर किशोरी के साथ शुक्रवार की देर शाम, युवक ने अश्लीलता की थी। युवक ने किशोरी को बुरी नियत से दबोचा था। जब दोबारा युवक दुकान पर पहुंचा तो किशोरी ने उसकी पहचान परिवार वालों को बता दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने मोहल्लेवालों के साथ मिलकर युवक को बांध कर उसकी खुब पिटाई की। युवक को महिलाओं से पिटवाया गया। युवक के हाथ पीछे बंध कर, दो महिलाओं से बारी-बारी से पिटवाया गया। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बारे में पुलिस अंजान बनी हुई है। बिसवां इंस्पेक्टर ने कहा कि वो अभी कोर्ट में हैं। उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।

संबंधित समाचार