रामपुर: सम्मान पाकर समाचार पत्र वितरकों के खिले चेहरे
रामपुर, अमृत विचार। दैनिक अमृत विचार को मुरादाबाद से प्रकाशित होते एक वर्ष पूरा होने पर जिला पंचायत सभागार में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वितरक और जिले के प्रमुख एजेंट मौजूद रहे। प्रोत्साहन स्वरूप वितरकों को सम्मान पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर समाचार पत्र वितरकों …
रामपुर, अमृत विचार। दैनिक अमृत विचार को मुरादाबाद से प्रकाशित होते एक वर्ष पूरा होने पर जिला पंचायत सभागार में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वितरक और जिले के प्रमुख एजेंट मौजूद रहे। प्रोत्साहन स्वरूप वितरकों को सम्मान पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर समाचार पत्र वितरकों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अमृत विचार को कम समय में अत्याधिक प्रसार ग्रोथ मिलना बड़ी कामयाबी है। यह वितरकों और पाठकों के प्यार और स्नेह की देन है।
जिला पंचायत सभागार में शनिवार की पूर्वाह्न 11 बजे सम्मान समारोह का संचालन अमृत विचार समाचार पत्र के अभिकर्ता शाहिद अली खां जमाली करते हुए कहा कि कम समय में तेज ग्रोथ की है जो बड़ी बात है। मुख्य प्रसार प्रबंधक त्रिनाथ शुक्ल ने कहा कि समाचार पत्र वितरकों और पाठकों के प्रेम के चलते अमृत विचार का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है।
मुरादाबाद के प्रसार प्रबंधक रविकेश सिंह ने वितरक भाइयों से कहा कि वे प्रसार में आने वाली किसी भी समस्या से प्रसार अधिकारियों के अलावा शाहिद अली खां जमाली, राशिद अली खां या रामपुर कार्यालय से शेयर कर सकते हैं। समाचार पत्र वितरकों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने अमृत विचार के तेजी से बढ़ते प्रसार में समाचार पत्र वितरकों की भूमिका को सराहते हुए कहा कि इसके लिए अमृत विचार परिवार सदैव आभारी रहेगा।
शाहिद अली खां ने समाचार पत्र वितरकों की हौंसला अफजाई करते हुए आश्वासन दिया कि अगले साल इससे भी बेहतर कार्यक्रम होगा। इसके बाद मुख्य प्रसार प्रबंधक त्रिनाथ शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार असगर अली को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अमृत विचार के ब्यूरो चीफ अखिलेश शर्मा, सुहेल जैदी, दीपक सोलंकी, विकास अग्रवाल, आशुतोष शर्मा, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में इन्हें मिला सम्मान
इसके बाद वरिष्ठ पत्रकार असगर अली, अमृत विचार के वरिष्ठ समाचार पत्र वितरक जुबैर शम्सी, यासीन मियां, ताहिर खां, अनवार अली, वसीम खां, नादिर खां वासिल खां बिलासपुर, मसवासी के प्रतिनिधि शकील मलिक, स्वार के प्रतिनिधि परविंदर कालिया, एजेंट उमेश चंद्र बबेजा टोनी को सम्मान पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।
समारोह में यह भी मौजूद रहे
कार्यक्रम में इसके अलावा जुबैर, इस्माईल, भइया मनमौजी, वासिफ अली, जावेद, फैजान, इरफान, जमाल, देशराज गुप्ता, मोहनदास, शाहनबाज, आकिल, महफूज, सरताज, अरविंद, महेश, शहजादा, मुर्तजा, अफजाल, जमीर खां, अब्दुल रहमान खां सद्दाम हुसैन फैजी आदि को भी उपहार दिए गए।
बेटे के साथ पहुंची मां
समाचार पत्र वितरक अनवार के लिए उसकी कामयाबी पर सम्मान मिलने की खबर सुनकर उनकी मां भी समारोह में पहुंचीं। वरिष्ठ अभिकर्ता शाहिद खां जमाली ने बेटे के साथ मां को उपहार देकर सम्मानित किया।
