कानपुर: महिलाओं व लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेलिंग, गिरफ्तार
कानपुर। क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया पर महिलाओं और लड़कियों से दोस्ती करने के बाद उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले शातिर को दबोच लिया है। उसके पास से 65 से ज्यादा महिलाओं के अश्लील वीडियो और 1000 से ज्यादा अश्लील तस्वीरें बरामद हुई हैं। जांच में सामने आया है कि जलालाबाद का रहने …
कानपुर। क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया पर महिलाओं और लड़कियों से दोस्ती करने के बाद उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले शातिर को दबोच लिया है। उसके पास से 65 से ज्यादा महिलाओं के अश्लील वीडियो और 1000 से ज्यादा अश्लील तस्वीरें बरामद हुई हैं। जांच में सामने आया है कि जलालाबाद का रहने वाले शेखर सुमन सोशल मीडिया पर दो हजार से ज्यादा महिलाओं के संपर्क में था। वह संस्कृत में स्नातक है।
27 से ज्यादा महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई
कानपुर साइबर सेल में बीते तीन महीने में 27 से ज्यादा महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। सभी का एक ही आरोप था कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक युवक ने पहले उनसे दोस्ती की और फिर उनका निजी फोटो और वीडियो हासिल करके सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर किसी से एक लाख तो किसी से 2.50 लाख तो किसी से 5 लाख की डिमांड कर रहा है।
बदनामी के डर से शातिर के खाते में रुपए ट्रांसफर किए
कईयों ने तो बदनामी के डर से शातिर के खाते में रुपए भी ट्रांसफर कर दिए थे। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने ब्लैकमेल करने वाले युवक को दबोच लिया। उसके मोबाइल की जांच की गई तो पुलिस अफसर भी चौंक गए। शातिर के पास 65 से ज्यादा महिलाओं और छात्राओं के अश्लील वीडियो मिले हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने शनिवार को बताया कि युवक से पूछताछ चल रही है। शातिर फेसबुक,इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर दो हजार से ज्यादा महिलाओं और छात्राओं के संपर्क में था।
