यूपी: दसवीं व बारहवीं के फेल छात्रों को लेकर यूपी बोर्ड का बड़ा ऐलान, फिर से देगी ये मौका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम में फेल छात्रों को भी परीक्षा में शामिल होने का मौक दिया जायेगा। 10वीं व 12वीं में ऐसे विद्यार्थियों की तादाद 69,570 है। इनके सिवा बिना अंकों के प्रोन्नत होने वाले और उत्तीर्ण हो चुके विद्यार्थी भी अपने अंक सुधार सकते हैं। परीक्षा …

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम में फेल छात्रों को भी परीक्षा में शामिल होने का मौक दिया जायेगा। 10वीं व 12वीं में ऐसे विद्यार्थियों की तादाद 69,570 है। इनके सिवा बिना अंकों के प्रोन्नत होने वाले और उत्तीर्ण हो चुके विद्यार्थी भी अपने अंक सुधार सकते हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर प्रोन्नति पाने वालों को अंक मिल जाएंगे। इस बारे में माध्यमिक शिक्षा सचिव परिषद दिव्यकांत ​शुक्ल ने बताया कि परीक्षा 18 सितंबर से छह अक्टूबर तक कराई जाएगी।

लिखित परीक्षा में अनुत्तीर्ण, और पिछली परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने वालों के साथ ही प्रोन्नति पाने वाले भी छात्र शामिल हो सकते हैं। इसमें किसी के लिए कोई रोक नहीं है, वे कितने ही विषयों या पूरी परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं। उन्हें कोई शुल्क भी नहीं देना है। अधिकारियों ने बताया कि अंक सुधार परीक्षा में मिले अंक ही अंतिम होंगे। 31 जुलाई को जारी परिणाम अमान्य हो जाएगा। इस समय आनलाइन आवेदन लिया जा रहा है, यह प्रक्रिया 27 अगस्त शाम पांच बजे तक चलेगी।

प्रधानाचार्यों को 29 अगस्त को रात्रि 12 बजे तक आवेदन अपलोड कर देना है, तय समय में आवेदन न हो पाने में कालेजों के प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। इस बार बीते 31 जुलाई को यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी किया गया था, परिणाम में अनुत्तीर्ण होने वालों में ऐसे विद्यार्थियों की संख्या अधिक थी जो पिछली परीक्षाओं में अनुपस्थित थे या फिर उनके अभिलेख फर्जी या त्रुटिपूर्ण हैं। परिणाम पिछले प्रदर्शन पर ही रहा इसलिए वे अंक नहीं पा सके थे।

संबंधित समाचार