बरेली: फर्जी वारिसान बनवा कर जमीन हड़पने की कोशिश में 7 लोगों पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फर्जी वारिसान बनवा कर जमीन हड़पने की कोशिश करने वाले 7 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के भिंडौलिया गांव के रहने वाले मोहम्मद अहमद खान ने बताया उसके नाना काले खान की मौत एक अरसा पूर्व हो गई थी। …

बरेली, अमृत विचार। फर्जी वारिसान बनवा कर जमीन हड़पने की कोशिश करने वाले 7 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के भिंडौलिया गांव के रहने वाले मोहम्मद अहमद खान ने बताया उसके नाना काले खान की मौत एक अरसा पूर्व हो गई थी। उनके नाना की दो संतान थीं जिसमें उसकी मां और मामा का नाम है।

अहमद खान के अनुसार उसके मामा ने शादी नहीं की थी। अविवाहित रहते हुए ही उसके मामा की मौत हो गई। जिसके बाद सारी संपत्ति उसकी मां के नाम हो गई। पीड़ित ने बताया कि नाना की खेती वाली की जमीन के चलते तहसील सदर गया तो उसे जानकारी हुई कि उसके नाना की जमीन को धोखाधड़ी कर कुछ लोगों ने हड़पने की कोशिश की।

जिसके बाद उसने उन लोगों से फर्जी कागज बनवाने का विरोध किया तो आरोप है कि उसके साथ गाली गलौज की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।

मगर उसके बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद अब कोर्ट के आदेश पर यासीन, आमीन, इस्लाम खां, मिसरयार खां, नफीसा, आयशा और आसमा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

संबंधित समाचार