बरेली: पुलिस की दोस्ती से प्रधान के साथ उसके रिश्तेदार भी बन गए करोड़पति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुलिस की दोस्ती से नशा तस्कर प्रधान ही नहीं बल्कि उसके मैनेजर और रिश्तेदार भी करोड़पति हो गए हैं। काली कमाई का सबसे अधिक उपयोग जमीन और मकान खरीदने में किया गया। हाइवे हो या गांव सब तरफ इस गैंग की जमीन हैं। जो लोग कभी ड्राईवर थे उनकी खुद की कारें …

बरेली, अमृत विचार। पुलिस की दोस्ती से नशा तस्कर प्रधान ही नहीं बल्कि उसके मैनेजर और रिश्तेदार भी करोड़पति हो गए हैं। काली कमाई का सबसे अधिक उपयोग जमीन और मकान खरीदने में किया गया। हाइवे हो या गांव सब तरफ इस गैंग की जमीन हैं। जो लोग कभी ड्राईवर थे उनकी खुद की कारें चलने लगी हैं और शहर की पॉश कॉलोनी में उसका बड़ा मकान बन रहा है।

स्मैक बेचने वाला छोटे प्रधान ने काला सोना बेचकर करोड़ों की संपति बनाई। पुलिस की सेटिंग से सिर्फ प्रधान छोटे ही करोड़पति नहीं बना बल्कि उसके रिश्तेदार और मैनेजर भी करोड़पति हो गए हैं। उनके पास करोड़ों की जमीन है। प्रधान के रिश्तेदार कुछ समय पहले टाटा मैजिक के चालक थे। कुछ ही समय में उन्होंने खुद ही कई मैजिक खरीद लीं और शहर की पॉश कॉलोनी में बड़ा मकान बनवाया है। इसके साथ ही प्रधान के दो करीबी एक साथ मिलकर जमीन का काम करते हैं।

उनका फरीदपुर में एक प्लाजा भी है जिसमें कई दुकाने हैं। इसके साथ ही उन्होंने टिसुआ गांव के पास 200 बीघा जमीन खरीदी है। प्रधान के एक करीबी ने पत्नी के नाम पर चाढ़पुर गांव में 80 बीघा जमीन खरीदी है। इन्हीं लोगों ने हाईवे पर 10 बीघा जमीन कुछ समय पहले ही खरीदी है। इसके साथ ही फरीदपुर के पास ही इन्होंने 36 लाख रुपए बीघा के हिसाब से 20 बीघा जमीन खरीदी है। इस जमीन की डील में दो करोड़ रुपए नगद दिया गया था। वहीं कुछ समय पहले प्रधान का पड़ोसी खेत वाले से विवाद हो गया था। इसपर पुलिस मौके पर पहुंची थी और वहां खड़े होकर दीवार बनवाई थी।

प्रधान की संपत्ति की जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही उसकी बेनामी संपत्ति के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। गैंगस्टर की कार्रवाई करने के बाद प्रधान की संपत्ति को जब्त किया जाएगा। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार