बरेली: अधिकारियों के दावे हवा-हवाई, फ्री रोडवेज यात्रा में महिलाओं को नहीं मिल रहीं बसें
बरेली, अमृत विचार। रक्षाबंधन के मौके पर 24 घंटे तक फ्री यात्रा की घोषणा के बाद अधिकारियों ने फ्री यात्रा कराने की तैयारियों के दावे किए थे। लेकिन सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। रविवार की सुबह बरेली के सैटेलाइट और पुराने रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों की कतारें लग गईं। …
बरेली, अमृत विचार। रक्षाबंधन के मौके पर 24 घंटे तक फ्री यात्रा की घोषणा के बाद अधिकारियों ने फ्री यात्रा कराने की तैयारियों के दावे किए थे। लेकिन सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। रविवार की सुबह बरेली के सैटेलाइट और पुराने रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों की कतारें लग गईं। छोटे रूट की बसों के लिए भी महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। बस में जगह पाने के लिए यात्रियों ने खिड़की का भी सहारा लिया। वहीं सुरक्षा के लिहाज से रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
