हल्द्वानी: सेना की तर्ज पर पुलिस में होगा बड्डी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस कर्मियों में तनाव की समस्या और आत्मघाती कदम उठाने के मामलों को को देखते हुए सेना की तर्ज पर बड्डी सिस्टम बनाया जाएगा। नैनीताल एसएसपी ने जिले में ऑपरेशन भल छा के तहत इसकी शुरुआत की है। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देश पर जिले में बड्डी सिस्टम तैयार किया जा रहा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस कर्मियों में तनाव की समस्या और आत्मघाती कदम उठाने के मामलों को को देखते हुए सेना की तर्ज पर बड्डी सिस्टम बनाया जाएगा। नैनीताल एसएसपी ने जिले में ऑपरेशन भल छा के तहत इसकी शुरुआत की है।

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देश पर जिले में बड्डी सिस्टम तैयार किया जा रहा है। इसके तहत एक समिति पुलिस कर्मियों की पारिवारिक, आर्थिक, मानसिक, स्वास्थ्य सम्बंधी और व्यक्तिगत समस्याओं का पता लगाएगी।

इसके लिए उनके सहकर्मियों, परिजनों, दोस्तों से बात की जाएगी। इसके बाद समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। एसएसपी का कहना कि कठिन परिस्थितियों और मानसिक तनाव के दौरान पुलिस कर्मी जिंदगी से हार न मानें, इसके लिए सेना की तर्ज पर बडी सिस्टम बनाया जा रहा है। समस्याग्रस्त पुलिस कर्मियों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

15 दिन में तीन ने उठाया आत्मघाती कदम
हल्द्वानी। इस माह नैनीताल जिले में 15 दिन के अंदर तीन पुलिसकर्मियों के आत्मघाती कदम उठाने के मामले सामने आए हैं। सात अगस्त को हल्द्वानी में अग्निशमन विभाग में कार्यरत एक सिपाही ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद 10 अगस्त को नैनीताल में एक पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। 19 अगस्त को हल्द्वानी में एक पुलिस सिपाही ने बैरक में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले आईजी कैंप में तैनात एक सिपाही ने भी अपने कमरे में आत्महत्या कर ली थी।
गौरव

संबंधित समाचार