कोरोना को पीछे छोड़ आगे बढ़ती दिल्ली… लगातार तीसरे दिन संक्रमण से कोई मौत नहीं, 24 नए मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नये मामले सामने आये और रविवार को लगातार तीसरे दिन इस महामारी के कारण मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया जबकि संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां साझा किये गये गये आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नये मामले सामने आये और रविवार को लगातार तीसरे दिन इस महामारी के कारण मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया जबकि संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां साझा किये गये गये आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। कोविड-19 की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद से यह 13वीं बार है जब दिल्ली में एक दिन में मौत का कोई मामला सामने नहीं आया।

शनिवार को दिल्ली में संक्रमण के 19 मामले दर्ज किए गए थे, जो पिछले साल 15 अप्रैल के बाद सबसे कम थे, जब 17 लोगों में संक्रमण का पता चला था। बुलेटिन में कहा गया है कि नये मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,37,317 हो गई है। इनमें से 14.11 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। महामारी से अब तक मृतकों की संख्या 25,079 है।

संबंधित समाचार