बरेली: सपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, 6 उपाध्यक्ष व 15 सचिव बने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने अपनी जिला कमेटी घोषित कर दी है। जिला अध्यक्ष अगम मौर्य ने सूची को सार्वजनिक किया। इसमें छह उपाध्यक्ष व 15 सचिव बनाये गए हैं। इसमें कई पुराने चेहरों के साथ नए कार्यकर्ताओं को भी जगह दी गयी है। कमेटी के जरिये जातीय समीकरणों को भी साधने की भी …

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने अपनी जिला कमेटी घोषित कर दी है। जिला अध्यक्ष अगम मौर्य ने सूची को सार्वजनिक किया। इसमें छह उपाध्यक्ष व 15 सचिव बनाये गए हैं। इसमें कई पुराने चेहरों के साथ नए कार्यकर्ताओं को भी जगह दी गयी है। कमेटी के जरिये जातीय समीकरणों को भी साधने की भी कोशिश है।

जिलाध्यक्ष ने कहा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की सहमति से नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में हमें फिर से सपा सरकार बनाने के लिए कमर कस लेना है।

कार्यकारिणी समिति में अगम मौर्या को अध्यक्ष, संजीव कुमार सक्सेना, पुरुषोत्तम गंगवार, तनवीरुल इस्लाम, चौधरी विजेंद्र सिंह, नरेश कुमार पाल, विशाल सागर को उपाध्यक्ष, सत्येंद्र सिंह यादव को महासचिव, रविंद्र सिंह यादव को कोषाध्यक्ष, आरिफ एडवोकेट, चंद्रपाल सिंह, मोहन लाल, मो. तारिक, अरविंद आनंद, मयंक शुक्ला, कमर एजाज शानू, जयप्रकाश भास्कर, संजीव यादव, प्रेम पाल मौर्या, गौरव, बृजेश सियाराम पाल, अर्जुन सिंह, नूतन शर्मा सचिव, मो. अहमद खान, वफा उर रहमान, शकील अंसारी, पीयूष मौर्य, अमर सिंह लोधी, अमित सिंह आदि सदस्य हैं।

संबंधित समाचार