मेरठ: बदमाशों ने बच्चे का अपहरण कर निकाला दो यूनिट खून, जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। मेरठ  से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में आरोपी ने 12 साल के बच्चे का अपहरण कर उसके शरीर से दो युनिट खून निकाल कर छोड़ दिया । मेरठ के मोदीपुरम के पल्लवपुरम फेज-2 के रहने वाले लाल सिंह ने बेटे वंश के अपहरण की शिकायत पुलिस में जर्ज कराई। …

मेरठ। मेरठ  से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में आरोपी ने 12 साल के बच्चे का अपहरण कर उसके शरीर से दो युनिट खून निकाल कर छोड़ दिया । मेरठ के मोदीपुरम के पल्लवपुरम फेज-2 के रहने वाले लाल सिंह ने बेटे वंश के अपहरण की शिकायत पुलिस में जर्ज कराई। लाल सिंह ने पुलिस को बताया कि कल शाम चार बजे वंश अपने दोस्त के घर गया था, लेकिन वह न तो अपने दोस्त के घर पहुंचा और न ही वापस आया।

पुलिस वंश की तलाश में जुटी थी कि करीब चार घंटे बाद रात को वह अपने घर पहुंचा, जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी । वंश ने पुलिस को बताया कि पल्लवपुरम में स्थित नालंदा स्कूल के पास दो युवक बाइक सवारों ने उसके मुंह पर रूमाल रख दिया, जिसके बाद वह बेसुध हो गया और जब होश में आया तो वह एक गांव के जंगल में था, जहां पहले से दो, तीन और बच्चे चारपाई पर लेटे हुए थे।

पिता को वंश ने बताया है कि बदमाशों ने उसके शरीर से दो बोतल खून निकाला और उसे धमकी दी कि पुलिस को बताया तो अंजाम बुरा होगा। उसके बाद दो युवक पल्लवपुरम में आरएन इंटरनेशनल स्कूल के पास कब्रिस्तान के सामने उसे छोड़कर भाग गए, जहां से वंश पैदल अपने घर पहुंचा। पल्लवपुरम के निरीक्षक देवेश शर्मा ने बताया कि बच्चे का बयान दर्ज किया गया है और उसके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार