बाराबंकी: संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे 26 साल की सायरा बानो का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से बरामद हुआ। ये मामला ग्राम खिंझना का है। सायरा बानो और उसके पति मोहम्मद अजीम के बीच बच्चों को लेकर कहासुनी हुई थी। अजीम ने सायरा को उल्टा सीधा कहा था। जिसके बाद गुस्से में …

बाराबंकी। सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे 26 साल की सायरा बानो का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से बरामद हुआ। ये मामला ग्राम खिंझना का है। सायरा बानो और उसके पति मोहम्मद अजीम के बीच बच्चों को लेकर कहासुनी हुई थी। अजीम ने सायरा को उल्टा सीधा कहा था। जिसके बाद गुस्से में पत्नी अपने कमरे में चली गई और अजीम कस्बे में सामान लेने चला गया। पति वापस आया तो उसने सायरा को कमरे में बेहोश देखा। अजीम आनन-फानन में जाकर डॉक्टर को बुला कर लाया और मुंह पर पानी के छिट्टे मारने लगा लेकिन डॉक्टर ने जांच करने पर महिला को मृत घोषित कर दिया। अजीम के पिता मोहम्मद शब्बीर पुत्र बकरीदी ने कोतवाली बड्डूपुर पहुंचकर अपनी बहू सायरा बानो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की तहरीर दी। बड्डूपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि  महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई पीएम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

संबंधित समाचार