नैनीताल: प्रताप भैया को किया याद, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
नैनीताल, अमृत विचार। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के संस्थापक प्रताप भैया की 11वीं पुण्यतिथि पर विद्यालय के पूर्व छात्र संगठन द्वारा भी भैया जी को स्मरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन के अध्यक्ष डा. मनोज बिष्ट द्वारा बताया गया कि प्रताप भैया द्वारा शिक्षा क्षेत्र के विकास हेतु अनेकों उल्लेखनीय कार्य किये …
नैनीताल, अमृत विचार। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के संस्थापक प्रताप भैया की 11वीं पुण्यतिथि पर विद्यालय के पूर्व छात्र संगठन द्वारा भी भैया जी को स्मरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संगठन के अध्यक्ष डा. मनोज बिष्ट द्वारा बताया गया कि प्रताप भैया द्वारा शिक्षा क्षेत्र के विकास हेतु अनेकों उल्लेखनीय कार्य किये गये साथ ही वे अपने सामाजिक कार्यों के बल पर बेहद गरीब तबके के भैया रहे। उनको स्मरण करते हुए भारतीय शहीद सैनिक पूर्व छात्र संगठन द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संगठन द्वारा श्रद्धेय भैया के दिखाये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। संगठन द्वारा विद्यालय को सभी प्रकार सहयोग देकर उसके प्रत्येक क्षेत्र में विकास एवं उन्नति की उम्मीद की एवं प्रताप भैय्या की कल्पना के अनुरूप विद्यालय को प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान के रूप में विकसित करने में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया गया।
श्रद्धांजलि देने वालों में भारतीय शहीद सैनिक पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष डा. मनोज बिष्ट, उपाध्यक्ष मनोज अधिकारी, सचिव डा. महेंद्र राणा, उपसचिव डा. लक्ष्मण सिंह रौतेला, कोषाध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट सहित कार्यकारिणी सदस्य वीरेन्द्र साह, अश्वनी साह, मनीष जोशी, दीपक पाण्डे, राजेन्द्र अधिकारी सहित विद्यालय के अन्य पूर्व छात्रों शामिल रहे।
