रामनगर: ऑपरेशन पिंक लागू होते ही स्कूटी छोड़ फरार हुए मनचले
रामनगर, अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियादर्शिनी के निर्देशन में स्कूली छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सोमवार को आशुतोश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में स्कूलों के आस-पास आवारा व संदिग्ध व्यक्तियो की गतिविधियों पर निगरानी करने के लिए आपरेशन पिंक चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत कोतवाल आशुतोष कुमार रामनगर के …
रामनगर, अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियादर्शिनी के निर्देशन में स्कूली छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सोमवार को आशुतोश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में स्कूलों के आस-पास आवारा व संदिग्ध व्यक्तियो की गतिविधियों पर निगरानी करने के लिए आपरेशन पिंक चलाया गया।
अभियान के अन्तर्गत कोतवाल आशुतोष कुमार रामनगर के द्वारा 01 टीम महिला एसआई राजुकमारी,एसआई अनिल आर्या , कांस्टेबल बलवीर सिंह , कांस्टेबल नरेश परिहार , कांस्टेबल रविन्द्र कुमार , कांस्टेबल संजय कुमार व 02 कांस्टेबल हेमन्त सिंह व कांस्टेबल गगन भंडारी को सादे वस्त्रों टीम गठित की गयी।
टीम के द्वारा कस्बा क्षेत्र में स्कूलों के आस पास आवारा घुमने वाले व्यक्तियों को चिन्हित किये जाने व उनके विरूद्व आवश्यक कार्यवाही किये जाने के लिए थाना क्षेत्र रवाना किया गया टीम के द्वारा जीजीआईसी इण्टर कालेज खताड़ी के सामने आवारा घुमने वाले 02 वाहनों (01 मोटर साइकिल व 01 स्कूटी ) का चालान मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत किया गया 01 स्कूटी में सवार लड़कों के द्वारा अभियान को देखते हुये स्कूटी छोड़कर भाग जाने पर स्कूटी को लावारिश में दाखिल किया गया। कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
