उन्नाव: नाले में मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने जताई ये आशंका
उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना हटिया मार्ग पर बने नाले में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पहचान करवाई। शिनाख्त करवाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक शराब पिला हत्या …
उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना हटिया मार्ग पर बने नाले में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पहचान करवाई। शिनाख्त करवाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक शराब पिला हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की आशंका जताई जाती रही।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना हटिया मार्ग किनारे बने नाले में सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नाले से बाहर निकलवा कर उसकी पहचान करवाई। ग्रामीणों ने पहचान पुरवा कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी श्रीकृष्ण के 32 वर्षीय बेटे अनिल के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद षव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से मौत होने की पुष्टि हुई है।
बेटे की मौत से मां आहत
मृतक अनिल दो भाईयों में अविवाहित था। सिंलाई का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था और मां रामरती के साथ रहता था। दूसरे भाई राज कुमार की दस साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जवान बेटे की मौत से मां रो रोकर आहत थी। बेटे की मौत से मां के बुढ़ापे का सहारा छिन गया है।
