रुद्रपुर: घर-घर होगा फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली का सत्यापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली का 1 जनवरी 2022 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ के माध्यम से 9 अगस्त से 31 अक्टूबर तक घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया …

रुद्रपुर, अमृत विचार। फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली का 1 जनवरी 2022 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ के माध्यम से 9 अगस्त से 31 अक्टूबर तक घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।

उन्होने बताया कि 1 नवम्बर 2021 को एकीकृत मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा व 1 नवम्बर 2021 से 30 नवम्बर 2021 तक दावे और आपत्तियां की जा सकेंगी। दिनांक 13,14, 27 व 28 नवम्बर 2021 को विशेष अभियान चलाया जायेगा एवं 20 दिसम्बर 2021 को प्राप्त दावे/आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी।

5 जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा। कोविड-19 के दृष्टिगत वर्तमान मतदेय स्थलों में मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 निर्धारित करते हुए मतदेय स्थलों में मानकीकरण एवं पुनर्निर्धारण किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक मतदेय स्थल में सम्मिलित अनुभागों के गठन, कन्ट्रोल टेबल को अध्यावधिक किए जाने की कार्यवाही भी सम्पादित की जाएगी। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देश दिए हैं कि उपरोक्त गतिविधियों के साथ-साथ इस अवधि में प्राप्त प्रारूप- 6, 6क, 7, 8 एवं 8क का निस्तारण भी तय समय सीमा को ध्यान में रखते हुए पूर्ण किया जाए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा