फतेहपुर: संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र ग्राम कृपालपुर बिंधा गांव बाहर बस्ती मे एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव पड़ा हुआ मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नाहरामऊ थाना बकेवर क्षेत्र निवासी नरेश पुत्र कालीचरण 35 वर्ष का …

फतेहपुर। जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र ग्राम कृपालपुर बिंधा गांव बाहर बस्ती मे एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव पड़ा हुआ मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नाहरामऊ थाना बकेवर क्षेत्र निवासी नरेश पुत्र कालीचरण 35 वर्ष का शव आज थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कृपालपुर बिंधा गांव बाहर बस्ती समीप संदिग्ध परिस्थिति में शव पाया गया।

बताया जाता है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक वह कल अपने घर से निकला था जिसका सुबह तक कहीं अता-पता नहीं चल सका। जैसे ही सुबह खोजबीन दौरान उसका शव कृपालपुर गांव के पास पड़ा हुआ मिलने की सूचना मिली तो परिजनों ने घटनास्थल पहुंच मृतक की शिनाख्त करते हुए बताया कि मृतक युवक का नाम नरेश पुत्र कालीचरन उम्र 35 वर्ष है।

वहीं घटना की सूचना पाकर क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है ।परिजनों ने शव का मेडिकल परीक्षण कराने हेतु तहरीर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार