बरेली: राज्यपाल ने न्यायाधीश सत्येन्द्र सिंह वर्मा को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रदेश में सर्वाधिक वादों के निस्तारण पर शुक्रवार को लखनऊ राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा आनंदीबेन पटेल ने बरेली के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र वर्मा को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिंद्र देकर सम्मानित किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा 10 …

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रदेश में सर्वाधिक वादों के निस्तारण पर शुक्रवार को लखनऊ राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा आनंदीबेन पटेल ने बरेली के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र वर्मा को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिंद्र देकर सम्मानित किया गया।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा 10 जुलाई को प्रदेश के प्रत्येक जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था। आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायाधीश सत्येन्द्र वर्मा की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में किये गए परिश्रम और अमूल्य योगदान की सराहना की।

प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र वर्मा ने जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेणु अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इनके दिशा निर्देशन एवं कुशल नेतृत्व से ही जुलाई माह की विगत लोक अदालत के आयोजन ने सफलता प्राप्त की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष, प्रदेश सरकार के कानून मंत्री आदि मौजूद रहें।

संबंधित समाचार