बरेली: प्रेम विवाह के बाद परिजनों से जताया खतरा, पुलिस से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेम विवाह करने के बाद प्रेमी जोड़े ने परिजनों से जान का खतरा जताया है। सोमवार को प्रेमी जोड़े ने एसएसपी ऑफिस में मामले की शिकायत की है। युवती ने चौकी में समझौता होने के बाद भी परिजनों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र …

बरेली, अमृत विचार। प्रेम विवाह करने के बाद प्रेमी जोड़े ने परिजनों से जान का खतरा जताया है। सोमवार को प्रेमी जोड़े ने एसएसपी ऑफिस में मामले की शिकायत की है। युवती ने चौकी में समझौता होने के बाद भी परिजनों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर करीब एक माह पहले शादी कर ली। जिसके बाद प्रेमिका के परिजनों की ओर से लगातार प्रेमी युगल को जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। युवती ने बताया कि उसके परिजनों जब उसे मारने पहुंचे तो उसने यूपी 112 पर फोन कर मदद मांगी।

सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी उसको मॉडल टाउन चौकी ले गए और परिजनों को बुलाकर सभी की सहमती से समझौता करा दिया। वहीं युवती का आरोप है कि उसके मायके पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चौकी से चले गए लेकिन अब उनपर जान का खतरा मंडरा रहा है।

संबंधित समाचार