बरेली: रक्षाबंधन पर घर में घुसे, तलवार से किया हमला
बरेली, अमृत विचार। बाइक में टक्कर लगने की वजह से मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने विधवा महिला व उसके बटों से झगड़ा शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि रंजिश के चलते आरोपियों ने रक्षाबंधन के दिन घर में घुसकर मारपीट की। जेवरात आदि लूट लिए। झगड़े में कई लोग घायल भी हुए …
बरेली, अमृत विचार। बाइक में टक्कर लगने की वजह से मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने विधवा महिला व उसके बटों से झगड़ा शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि रंजिश के चलते आरोपियों ने रक्षाबंधन के दिन घर में घुसकर मारपीट की। जेवरात आदि लूट लिए। झगड़े में कई लोग घायल भी हुए हैं। महिला ने एसएसपी कार्यालय में मामले की शिकायत की है।
सुभाषनगर थानाक्षेत्र के नेकपुर मोहल्ले की रहने वाली किरन के पति श्यामबाबू की करीब चार साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद से उनके बेटे ही घर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 21 जून को मोहल्ले के ही कुछ लोगों की बाइक में टक्कर लगने की वजह से आरोपियों ने महिला व उसके बेटों के साथ झगड़ा शुरू कर दिया था। मोहल्ले के अन्य लोगों ने झगड़ा शांत करा दिया था।
महिला का आरोप है कि 22 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे आरोपी तलवार व अन्य तरह के हथियार लेकर उनके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी जिसमें तीन लोग घायल हो गए। जेवरात व अन्य सामान भी लूट लिया। दीपक ने बताया कि जब स्थानीय पुलिस से मामले की शिकायत की तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित महिला अपने बेटों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और अधिकारियों से शिकायत की।
