कंचना- 3 की इस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, जानें क्यों?
मुंबई। कंचना 3 में काम कर चुकी 24 साल की रुसी एक्ट्रेस एलेक्जेंड्रा जावी की शुक्रवार को मौत हो गई। एक्ट्रेस नॉर्थ गोवा के सियोलिम गांव में अपने किराए के घर में फंदे से लटकी पाई गईं। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस की बॉडी मॉचुरी में रखी गई है। पोस्टमार्टम के लिए रशियन कॉन्सुलेट की …
मुंबई। कंचना 3 में काम कर चुकी 24 साल की रुसी एक्ट्रेस एलेक्जेंड्रा जावी की शुक्रवार को मौत हो गई। एक्ट्रेस नॉर्थ गोवा के सियोलिम गांव में अपने किराए के घर में फंदे से लटकी पाई गईं। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस की बॉडी मॉचुरी में रखी गई है। पोस्टमार्टम के लिए रशियन कॉन्सुलेट की इजाजत का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच करना शुरु कर दिया है। एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड का बयान दर्ज करवा लिया गया है। एलेक्जेंड्रा जावी का बॉयफ्रेंड और वो साथ में उस घर में रहते थे। जब एक्ट्रेस की मौत हुई तब बॉयफ्रेंड बाहर गया हुआ था।

इस मामले में चेन्नई बेस्ड एक फोटोग्राफर पर शक जताया जा रहा है। पुलिस छानबीन में लगी है। फोटोग्राफर पर शक जताने की एक खास वजह है। एक्ट्रेस ने 2019 में उस पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस को इस केस के और भी पहलू लगते हैं जो नजर के सामने नहीं आ पा रहे हैं। गोवा पुलिस इस केस की तह तक जाने में जुटी हुई है।
