‘अन्नियां’ के रीमेक पर टूटा मुश्किलों का पहाड़, शंकर और जयंतीलाल के खिलाफ दर्ज हुआ केस, जानें क्यों?
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट पर संकट मंडरा रहा है। ‘अन्नियां’ -2 कॉपीराइट के मामले में फंसता हुआ नज़र आ रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर आस्कर रविचंद्रन ने हिंदी रीमेक बनाने को लेकर निर्देशक शंकर और प्रोड्यूसर जयंतीलाल गडा के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। कोर्ट के साथ-साथ साउथ इंडियन फिल्म …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट पर संकट मंडरा रहा है। ‘अन्नियां’ -2 कॉपीराइट के मामले में फंसता हुआ नज़र आ रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर आस्कर रविचंद्रन ने हिंदी रीमेक बनाने को लेकर निर्देशक शंकर और प्रोड्यूसर जयंतीलाल गडा के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। कोर्ट के साथ-साथ साउथ इंडियन फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स में भी शंकर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। रविचंद्रन का कहना है कि उनकी इजाजत के बिना शंकर और जयंतीलाल फिल्म का रीमेक बना रहे हैं। वो ये भी कहते हैं कि शंकर और जयंतीलाल को उन्होंने सिर्फ काम पर रखा था। फिल्म का कॉपीराइट अभी भी उन्हीं के पास है। इन सभी आरोपों का जवाब देते हुए शंकर ने कहा कि ये स्क्रिप्ट उनकी है। अब कोर्ट क्या फैसला लेगा ये तो देखने वाली बात है।
आपको बता दें फिल्म ‘अन्नियां’ साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के हिन्दी रीमेक का नाम अपरिचित था। लीड रोल के तौर पर फिल्म में विक्रम ने कमाल की एक्टिंग कर लाखों दिल जीते थे। इस फिल्म के रीमेक के लिए हो रही जंग में कौन जातेगा ये तो देखने वाली बात है।
