बांदा: बहन के साथ छेड़खानी का भाई ने किया विरोध, शोहदों पीटा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। यूपी में बांदा जिले के नवाब टैंक में कजली मेला के दौरान बहन के साथ छेड़ने का विरोध करने पर शोहदों ने भाई को बेल्ट और घूंसों से पीटा। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। शोहदे युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे, लेकिन कोई भी बचाने नहीं पहुंचा। छेड़छाड़ की शिकार युवती शहर के …

बांदा। यूपी में बांदा जिले के नवाब टैंक में कजली मेला के दौरान बहन के साथ छेड़ने का विरोध करने पर शोहदों ने भाई को बेल्ट और घूंसों से पीटा। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। शोहदे युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे, लेकिन कोई भी बचाने नहीं पहुंचा। छेड़छाड़ की शिकार युवती शहर के अतर्रा चुंगी की है।

मेले में भारी भीड़ होने के बावजूद वहां एक भी सिपाही नहीं था। लगभग आधे घण्टे तक चले हंगामे के बाद आरोपी शोहदे भाग निकले। मामले का वीडियो भी सामने आया है। सूचना पाकर संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक दबंग मारपीट कर फरार हो गए।

संबंधित समाचार