मेरठ: गठबंधन पर छलका शिवपाल का दर्द, कहा- अब जिम्मेदारी अखिलेश की
मेरठ। साल 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में आज मंगलवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष और पूर्व की अखिलेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ने गठबंधन …
मेरठ। साल 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में आज मंगलवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष और पूर्व की अखिलेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया। शिवपाल ने कहा कि गठबंधन के लिए मेरी पहली प्राथमिकता सपा होगी। मैने कई बार प्रयास किया लेकिन अब जिम्मेदारी अखिलेश की है।
इसके साथ ही शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश को मुख्यमंत्री बनना है तो गठबंधन करना होगा। क्योंकि भाजपा को हटाने के लिए समान विचारधारा की पार्टी को एक होना होगा। बता दें आज शिवपाल यादव मेरठ के सिवालखास में अस्पताल का शिलान्यास करने पहुंचे थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले इटावा में शिवपाल ने कहा था कि 2022 में अगर हमारी उत्तर प्रदेश में सरकार बनती है तो किसानों और मुसलमानों को पूरा सम्मान मिलेगा। किसी के साथ धर्म जाति से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
वहीं अलीगढ़ का नाम बदलने को लेकर शिवपाल ने कहा कि इस सरकार ने अभी तक कोई नया काम नहीं किया है जो भी निर्णय लिए गए हैं ना वह देश हित में है ना जनता के हित में है। इसीलिए हर तरह से प्रदेश और देश काफी पिछड़ चुका है। क्योंकि देश और प्रदेश की सरकार असफल है।
