यूपी: पीईटी परीक्षा में एसटीएफ ने किया साल्वर गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पीईटी की आफलाइन परीक्षा में अभ्यर्थी की जगह साल्वर बैठाने वाले गिरोह का एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य ओसा चौराहा, मंझनपुर कौशाम्बी पर एकत्रित होकर योजना बना रहे है। जिसके बाद एसटीएफ ने इलाके की घेराबंदी करते हुए साल्वर गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों …

लखनऊ। पीईटी की आफलाइन परीक्षा में अभ्यर्थी की जगह साल्वर बैठाने वाले गिरोह का एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य ओसा चौराहा, मंझनपुर कौशाम्बी पर एकत्रित होकर योजना बना रहे है। जिसके बाद एसटीएफ ने इलाके की घेराबंदी करते हुए साल्वर गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने इनकी निशानदेही पर परीक्षा केन्द्र श्री दुर्गा देवी इण्टर कालेज, ओसा मंझनपुर परीक्षा दे रहे पंकज कुमार (प्राक्सी कण्डीडेट) को गिरफ्तार किया है। पीईटी आफलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन यूपीएसएसएससी द्वारा कराई जा रही थी। इनकी गिरफ्तारी नवेन्दु कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ प्रयागराज के नेतृत्व में की गई है।

साल्वर बैठाने के साथ ही कराते हैं पेपर आउट

गिरोह के सदस्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सिर्फ मूल अभ्यर्थी की जगह साल्वर ही नहीं बैठाते बल्कि पेपर भी आउट कराते हैं। एसटीएफ पूछताछ में गिरफ्तार शातिरों ने बताया कि वह लोग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल करके पास होने वाले अभ्यर्थियों की तलाश करते है। पेपर आउट कराकर परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों को नकल भी कराते हैं। इसके लिए ब्लूटूथ एवं अन्य डिवाइस का प्रयास करते हैं। जिस स्तर की परीक्षा होती है उसी हिसाब से अभ्यर्थी से रुपये लिये जाते हैं।

अभ्यर्थी से 1.5 लाख लिए साल्वर को दिए 20 हजार रुपये

मंगलवार को गिरोह के सदस्य मंझनपुर में स्थित एक स्कूल में मूल अभ्यर्थी दीपक सिंह निवासी ग्राम धाऊ, थाना कोरांव, जनपद प्रयागराज की जगह साल्वर पंकज कुमार (प्राक्सी कण्डीडेट) निवासी ग्राम भगवानपुर थाना करगहर, जनपद रोहतास, बिहार को साल्वर बनाकर परीक्षा दिलाने पहुंचे थे। दीपक से गिरोह ने साल्वर बैठाने के लिए डेढ़ लाख रुपये वसूले थे। जबकि पंकज को उन लोगों ने 20 हजार रुपये दिए थे। परीक्षा केन्द्र श्री दुर्गा देवी इण्टर कालेज के आसपास एसटीएफ ने पहले ही अपना जाल बिझा रखा था। लिहाजा शातिर दबोच लिए गए।

कानपुर में थी साल्वर बैठाने की तैयारी

एसटीएफ पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सदस्य मंगलवार को ही वाराणसी व कानपुर में होने वाली द्वितीय पाली की परीक्षा में भी साल्वर बैठाने की तैयारी थी। उनकी यह चाल काबयाब होती इससे पहले ही एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

1.राहुल सिंह, निवासी गांव कपासी कला कोरांव, प्रयागराज।

2.अभिषेक सिंह गांव वैधवार कला, कोरांव, प्रयागराज।

3.उदय शंकर सिंह गांव संसारपुर, कोरांव प्रयागराज।

4.पंकज कुमार, गांव भगवानपुर, करगहर प्रयागराज।

संबंधित समाचार