लखनऊ: 15 साल से नहीं बनी सड़क व नाली, बिना कनेक्शन के ही भेज दिया 16 हजार का​ बिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शंकरपुरवा वार्ड के कल्याण चौराहा मोहल्ले में पिछले 15 साल से 50 मीटर सड़क नहीं बनी है। उक्त शिकायत लोकमंगल दिवस में महापौर संयुक्ता भाटिया से मोहल्ले के निवासियों ने की। उन्होंने सड़क और नाली बनवाने का अनुरोध किया। सुरेन्द्र नगर निवासी ऊषा मिश्रा ने महापौर को बताया कि उनके यहां लगभग 16 हजार …

लखनऊ। शंकरपुरवा वार्ड के कल्याण चौराहा मोहल्ले में पिछले 15 साल से 50 मीटर सड़क नहीं बनी है। उक्त शिकायत लोकमंगल दिवस में महापौर संयुक्ता भाटिया से मोहल्ले के निवासियों ने की। उन्होंने सड़क और नाली बनवाने का अनुरोध किया। सुरेन्द्र नगर निवासी ऊषा मिश्रा ने महापौर को बताया कि उनके यहां लगभग 16 हजार रुपए पानी और सीवर का बिल आ गया है। जबकि उनके यहां सीवर और पानी का कनेक्शन नहीं है।

लोकमंगल दिवस का आयोजन जोन 7 और जोन 8 में किया गया जिसमें कुल 55 शिकायतें आयीं। नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी छोटे लाल दीक्षित ने कहा कि 5 साल से नए वेतनमान के बकाया भुगतान के लिए नगर निगम दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। हैवतमउ मवैया निवासी धर्मेंद्र ने मोहल्ले में ईकोग्रीन कंपनी द्वारा कूड़ा नहीं उठाने की शिकायत की। जिससे लोग खाली प्लाटों व सड़कों पर ही कूड़ा फेंक देते हैं।

महापौर संयुक्ता भाटिया एवं नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने शिकायतों के निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। लोकमंगल दिवस में अपर नगर आयुक्त राकेश यादव, अमित कुमार, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पार्षद दल उपनेता कौशलेंद्र द्विवेदी, दिलीप श्रीवास्तव, वीना रावत, भृगुनाथ शुक्ला, कमलेश सिंह, नेहा सौरभ सिंह के साथ जोनल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार