बरेली: यात्री की शिकायत पर ट्रेन से हटाया तिरंगे का स्टीकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फेड या खराब हो चुके ट्रेनों पर लगे राष्ट्रीय ध्वज के स्टीकर को रेलवे हटाएगा। एक यात्री की शिकायत पर यह कार्यवाही रेलवे ने की। मंगलवार को एक ट्रेन से स्टीकर हटवाया गया। बता दें कि राष्ट्रीयता की भावना के तहत हर ट्रेन के इंजन और कोचों पर तिरंगे के स्टीकर रेलवे …

बरेली, अमृत विचार। फेड या खराब हो चुके ट्रेनों पर लगे राष्ट्रीय ध्वज के स्टीकर को रेलवे हटाएगा। एक यात्री की शिकायत पर यह कार्यवाही रेलवे ने की। मंगलवार को एक ट्रेन से स्टीकर हटवाया गया।

बता दें कि राष्ट्रीयता की भावना के तहत हर ट्रेन के इंजन और कोचों पर तिरंगे के स्टीकर रेलवे ने लगवाए थे मगर काफी दिन लगे रहने के कारण अधिकतर ट्रेनों में स्टीकरण कट-फट जाते हैं। बारिश और धूप के चलते भी स्टीकर फेड हो जाते हैं जो तिरंगे के सम्मान के लिए उचित नहीं हैं। हाल ही में मंडल की एक ट्रेन पर स्टीकर फेड होने की शिकायत सोशल मीडिया पर की गई थी। जिसके चलते उक्त ट्रेन से फेड हो चुके स्टीकर्स को हटाया जा रहा है।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि केवल एक ट्रेन के स्टीकर के फेड होने की शिकायत यात्रियों ने ट्वीटर पर की थी, जिसे हटा दिया गया। सभी ट्रेनों से स्टीकर हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केवल एक ट्रेन में स्टीकर फेड होने की शिकायत आई थी। फिलहल उक्त ट्रेन पर नए स्टीकर नहीं लगाए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार