अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जलकर मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
अयोध्या। थाना रौनाही क्षेत्र के मजनावा गांव में लगभग तीन वर्ष पहले ब्याह कर आयी नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुँचे मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगा कर केस दर्ज कराया है। आरोप है महाराज गंज थाना के सिहोरिया निवासी कैसर जँहा …
अयोध्या। थाना रौनाही क्षेत्र के मजनावा गांव में लगभग तीन वर्ष पहले ब्याह कर आयी नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुँचे मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगा कर केस दर्ज कराया है। आरोप है महाराज गंज थाना के सिहोरिया निवासी कैसर जँहा उम्र लगभग 23 वर्ष की शादी तीन वर्ष पहले मजनावा के जमाल के साथ हुई थी।
ससुराल वाले कम दहेज की खुन्नस से हमेशा विवाहिता को परेशान किया करते थे। बीते सोमवार को ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों के बीच विवाहिता की जलने से मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगा कर केस दर्ज कराया है। रौनाही प्रभारी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया विवाहिता के भाई मो. फरीद की तहरीर पर जलाकर मारने के आरोपी पति के साथ ससुर अनवर देवर तुफैल शास जमीरुल के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
