बरेली: आयकर विभाग का नया पोर्टल बना मुसीबत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोविड की दूसरी लहर के दौरान करदाताओं की मांग पर सात जून को आयकर विभाग ने नया पोर्टल शुरू किया था जो अब मुसीबत बन गया है। तीन दिन से पोर्टल सुस्त रफ्तार से चल रहा है। सोमवार को दिन भर पोर्टल ठप रहा। इस कारण कई तरह की औपचारिकता पूरी नहीं …

बरेली, अमृत विचार। कोविड की दूसरी लहर के दौरान करदाताओं की मांग पर सात जून को आयकर विभाग ने नया पोर्टल शुरू किया था जो अब मुसीबत बन गया है। तीन दिन से पोर्टल सुस्त रफ्तार से चल रहा है। सोमवार को दिन भर पोर्टल ठप रहा। इस कारण कई तरह की औपचारिकता पूरी नहीं हो सकी।

सीए तसलीम अहमद ने बताया कि पोर्टल चालू हुए तकरीबन ढाई महीने से अधिक का समय बीत चुका है। शनिवार और रविवार को पोर्टल बंद रहा तो केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इंफोसिस एमडी को तलब किया। जिसके बाद रविवार रात पोर्टल शुरू हुआ, लेकिन सर्वर इतना सुस्त था कि मंगलवार को भी विवाद से विश्वास योजना में टैक्स जमा करने, रिटर्न फाइलिंग व अपीलों का जवाब देने जैसी कोई औपचारिकता पूरी नहीं हो सकीं।

आयकर अधिवक्ता हेमंत बताते हैं कि सरकार कारदाताओं की विभागीय पोर्टल से जुड़ी परेशानियां दूर नहीं करा पा रहा है। पिछले दिनों इसको लेकर सुझाव भी दिया गया था कि नया पोर्टल ठीक होने तक पुराने पोर्टल को वैकल्पिक रूप में शुरू किया जाए लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके रिटर्न फाइलिंग तक नहीं हो रही। जबकि, नॉन आडिटेड करदाताओं के आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।

संबंधित समाचार