बरेली: दूसरे समुदाय में काम करने पर किशोर का हुक्का-पानी किया बंद
बरेली, अमृत विचार। दूसरे समुदाय में काम करने पर एक किशोर को समाज के साथ उसके परिवार वालों ने उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों ने उसकी जनाजे की नमाज पढ़ाने से भी इंकार कर दिया। उसका हुक्का पानी बंद कर दिया। पिछले 10 दिनों से किशोर दर-दर की …
बरेली, अमृत विचार। दूसरे समुदाय में काम करने पर एक किशोर को समाज के साथ उसके परिवार वालों ने उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों ने उसकी जनाजे की नमाज पढ़ाने से भी इंकार कर दिया। उसका हुक्का पानी बंद कर दिया। पिछले 10 दिनों से किशोर दर-दर की ठोकर खा रहा है। अब पीड़ित ने किला थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
किला थाना क्षेत्र के स्वालेनगर एक मीनार मस्जिद के रहने वाले एक किशोर ने बताया कि वह दूसरे समुदाय के युवक की पेंट की दुकान पर मजदूरी करता है। उसका हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी धर्म में उठना-बैठना है। आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोग कट्टरपंथी की सोच रखते हैं और तालिबानी मानसिकता का दबाव बना रहे हैं।
आरोप है कि उसके परिवार पर दबाव बनाकर दूसरे धर्म और समुदाय में काम करने को लेकर उसका हुक्का पानी बंद करके परिवार से निकलवा दिया। किशोर के अनुसार 2020 सितंबर में भी उसके खिलाफ उन लोगों ने फतवा जारी कर दूसरे समुदाय में उठने-बैठने को लेकर नमाज-ए-जनाजा पढ़ाने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद सीओ की मौजूदगी में समझौते के आधार पर लोगों ने माफी मांगी थी।
अब आरोप है कि उसे फिर से परेशान किया जा रहा है। जिसको लेकर पिछले 10 दिन से वह अपने घर से बाहर है। परिवार के लोगों द्वारा घर से निकाले जाने के बाद किशोर 10 दिन तक प्रयागराज में रहा। उसके बाद अब वह सोमवार को फिर से वापस शहर में लौट आया। सोमवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आकर वह घायल हुआ तो लोगों ने उसके परिवार को सूचना दी मगर उसके परिवार के लोगों ने उससे रिश्ता खत्म करने की बात कहकर फोन को काट दिया।
किशोर ने कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जांच के बाद अगर आरोप सही पाए जाते है तो रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -राजकुमार तिवारी, किला इंस्पेक्टर
