बरेली: अवंतीबाई ने बीएससी की जारी की मेरिट
बरेली, अमृत विचार। रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय ने मंगलवार को स्नातक में प्रवेश के लिए मेरिट जारी कर दी है। महाविद्यालय ने सिर्फ बीएससी जीव विज्ञान और गणित की मेरिट जारी की है। बीए व बीकॉम में आवेदन कम आने के चलते सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। बीएससी जीव विज्ञान की मेरिट 73 …
बरेली, अमृत विचार। रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय ने मंगलवार को स्नातक में प्रवेश के लिए मेरिट जारी कर दी है। महाविद्यालय ने सिर्फ बीएससी जीव विज्ञान और गणित की मेरिट जारी की है। बीए व बीकॉम में आवेदन कम आने के चलते सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। बीएससी जीव विज्ञान की मेरिट 73 और गणित की 67.4 तक पहुंची है।
छात्राओं को 25 व 26 अगस्त को महाविद्यालय में सभी प्रमाणपत्रों के साथ सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पहुंचना होगा। मेरिट सूची महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। प्राचार्या डा. मनीषा राव के मुताबिक जिन छात्राओं ने प्रवेश में इंटर की प्रोन्नत की मार्कशीट लगायी है, उनके पूर्ण अंकों वाली मार्कशीट लगाने पर ही प्रवेश पर ही विचार किया जाएगा।
पाठ्यक्रम अनारक्षित अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति जनजाति ईडब्ल्यूएस
बीएससी जीव विज्ञान 73 64.8 53.4 51
बीएससी गणित 67.4 49.4 52.8
