बरेली: जाम में फंसने की परीक्षा पास कर अभ्यर्थियों ने दी पीईटी
बरेली, अमृत विचार। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। हर रोज लगने वाले जाम में घंटो लोग फसकर परेशान हो रहे है। मंगलवार को अभ्यर्थियों ने पीईटी से पहले जाम की परीक्षा दी। शहर के हर चौराहे पर लगे जाम से लोग बेहाल हो गए। ट्रैफिक पुलिस भी जाम …
बरेली, अमृत विचार। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। हर रोज लगने वाले जाम में घंटो लोग फसकर परेशान हो रहे है। मंगलवार को अभ्यर्थियों ने पीईटी से पहले जाम की परीक्षा दी। शहर के हर चौराहे पर लगे जाम से लोग बेहाल हो गए। ट्रैफिक पुलिस भी जाम खुलवाने में पूरी तरह से फेल नजर आई।
जिले में मंगलवार को पीईटी परीक्षा थी। जिसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को ही जाम से निपटने के इंतजाम कर लिए थे। मगर ट्रैफिक पुलिस के इंतजाम रखे रह गए। सुबह से ही शहर के मुख्य मार्गों पर बेतहाशा जाम रहा। सेटेलाइट से श्यामगंज पुल होते हुए बरेली कालेज रोड तक जाम की स्थिति बनी रही।
कुतुबखाना से कोहाड़ापीर तक भी यही स्थिति रही। वहीं चौपुला चौराहे से लेकर किला पुल पर जाम लगने से लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। ईंट पजाया वाली रोड पर भी जाम लगा रहा। जैसे-तैसे अभ्यर्थी केंद्रों तक पहुंच सके। पांच मिनट की दूरी तय करने में लोगों को घंटों लग गए। इधर मंगलवार से स्कूल खुलने से बच्चों के वाहन भी जाम में फंस गए।
रोडवेज बस अड्डों पर व्यवस्था धड़ाम, बसों के इंतजार में अभ्यर्थी परेशान
रक्षाबंधन पर बस अड्डों में रोडवेज की बसें उपलब्ध न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यही हाल मंगलवार को पीईटी परीक्षा के दौरान देखने को मिले। मंगलवार को परीक्षा देने आए लोग बस न मिलने की वजह से जमकर परेशान हुए। आरएम खुद अपनी टीम के साथ शहर के दोनों बस अड्डों का निरीक्षण करते रहे।
शहर में मंगलवार को हुई पीइीटी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं इससे रोडवेज की व्यवस्था फुस्स हो गई। परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि मंगलवार को नियमित यात्रियों के साथ ही छात्रों की भीड़ व त्योहार के बाद वापसी वालों की भीड़ रहेगी। ऐसे में पूरी व्यवस्था पहले से ही कर ली जाए। जिससे किसी भी छात्र या यात्री को परेशानी का सामना न करना पड़ा। लेकिन रोडवेज भी सभी तैयारी रखी रह गई। शाम को परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ा। उसके बाद सेटेलाइट बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा काटा।
परीक्षा के दौरान भरपूर बसों का संचालन किया गया था। मै खुद पूरे दिन शहर के दोनों बस स्टैंड का निरीक्षण करता रहा। कही भी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। -आरके त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक
