बरेली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने गए उलमा हिरासत में लिये गए, गाजियाबाद बार्डर पर छोड़ा
बरेली, अमृत विचार। दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को तहरीक-ए-फरोग-ए-इस्लाम संगठन के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। जिसमें बरेली से भी 50 के आसपास उलमा शिरकत करने पहुंचे थे। जिन सबको दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बरेली से प्रदर्शन करने दिल्ली गए संगठन के महासचिव आमिर आरफीन ने बताया …
बरेली, अमृत विचार। दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को तहरीक-ए-फरोग-ए-इस्लाम संगठन के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। जिसमें बरेली से भी 50 के आसपास उलमा शिरकत करने पहुंचे थे। जिन सबको दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
बरेली से प्रदर्शन करने दिल्ली गए संगठन के महासचिव आमिर आरफीन ने बताया कि बीते दिनों मुसलमानों की पवित्र किताब और पैगम्बर हजरत मोहम्मद पर अशोभनीय टिप्पणियां की गईं थीं। इसके अलावा कट्टरवादी संगठन इस्लाम के खिलाफ बातें कहते हैं। जिसको लेकर विरोध दर्ज कराने के लिए दिल्ली जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया और बाद में गाजियाबाद बार्डर पर छोड़ दिया।
संगठन की मांग है कि इस्लाम, पवित्र कुरान और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ जहर उगलने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वसीम रिजवी और नरसिंहानंद सरस्वती जैसे लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए। इस दौरान मुफ्ती आमिर आरफीन रिजवी, हाफिज मुस्तकीम अजहरी, मौलाना इरफान मरकजी, मौलाना मुर्शीद मरकजी, हाफिज नावेद कादरी, एहतिशाम साहब आदि मौजूद रहे।
