सुल्तानपुर: स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। मंगलवार की देर रात स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही की चलते एक महिला की मौत हो गई। आरोप है कि डिलेवरी के बाद प्रसूता की तबियत बिगड़ गई और उसे ऑक्सीजन का खाली सिलेंडर लगा दिया। जिला महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में ही हंगामा शुरू कर दिया, वहीं मौके …

सुल्तानपुर। मंगलवार की देर रात स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही की चलते एक महिला की मौत हो गई। आरोप है कि डिलेवरी के बाद प्रसूता की तबियत बिगड़ गई और उसे ऑक्सीजन का खाली सिलेंडर लगा दिया। जिला महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में ही हंगामा शुरू कर दिया, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझा कर मामला शांत करवाया।

जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली के बैजापुर गांव की रहने वाली मनीता चौधरी (28)पत्नी राम सिंह की जिला अस्पताल में सोमवार को ऑपरेशन से डिलेवरी हुई थी। महिला ने बिटिया को जन्म दिया। आपरेशन के बाद मनीता की तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टर ने मनीता को ऑक्सीजन लगाने का निर्देश स्वास्थ्यकर्मियों को दिया। लेकिन लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों ने भरे सिलेंडर के बजाय ऑक्सीजन का खाली सिलेंडर ही मनीता को लगा दिया और चलते बने। थोड़ी ही देर बाद मनीता की तबियत और बिगड़ गई।

परिजनों ने जब ऑक्सीजन सिलेंडर का मीटर देखा तो उसमें ऑक्सीजन थी ही नहीं, देखते ही देखते परिजनों के सामने ही मनीता ने दम तोड़ दिया। मौत होते ही परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पीड़ित परिजनों को समझा बुझा कर शांत करवाया। तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। फिलहाल इस मामले में महिला अस्पताल का कोई अधिकारी कर्मचारी बोलने को तैयार नही। परिजनों ने बताया कि मनीता की शादी मई 2019 में हुई थी।

दामाद पर हत्या का लगा आरोप

महिला की मौत पर शुरू हुआ तमाशा। अब जच्चा (मृतका) के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। पता चला है कि मृतका के भाई और उसके अन्य रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंचकर मृतका के पति और उसके घरवालों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। दो वर्ष पूर्व मई 2019 में शादी हुई थी। इधर तमाशे की सूचना पर पुलिस को एक बार फिर से लौटना पड़ सकता है। बताया जाता है कि जिला महिला अस्पताल के प्रथम तल पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाकर हमलावर हैं। इसी दौरान किसी ने डायल 112 की टीम को भी फोन कर दिया है। जिससे संभावित तोड़फोड़ की घटना होने से बच सकें।

संबंधित समाचार