बरेली: मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए बरेली के किसान
बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किसानों से सीधा संवाद किया। उसमें प्रतिभाग करने वाले भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री पूर्णेश मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने किसानों के डेलीगेशन को मिलने के लिए लखनऊ बुलाया। गन्ना संस्थान लखनऊ में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने किसानों की …
बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किसानों से सीधा संवाद किया। उसमें प्रतिभाग करने वाले भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री पूर्णेश मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने किसानों के डेलीगेशन को मिलने के लिए लखनऊ बुलाया। गन्ना संस्थान लखनऊ में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने किसानों की समस्याओं को सुना।
मुख्यमंत्री आवास पर सभी किसानों को सम्मानित किया गया। जिसमें बरेली से कुछ किसान भी चुने गए, जिन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर प्रदान हुआ। इसमें भोजीपुरा से राहुल राठी, मीरगंज से छत्रपाल सिंह और ओमवेश सिंह तथा बहेड़ी से त्रिवेणी लाल गंगवार इस कार्यक्रम में लखनऊ गए।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और मुख्यमंत्री ने कहा किसानों की जो समस्याएं हैं, उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। गन्ना की मूल्य वृद्धि पिछले कई वर्षों नहीं हुई। जल्दी ही प्रदेश सरकार मूल्य वृद्धि करने का काम करेगी। किसानों को भविष्य में किसी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े, इसके लिए भी सरकार प्रयास करेगी।
