बरेली: शाहदाना में कुत्तों ने मचाया आतंक, सड़क पर मची भगदड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शाहदाना मजार के पास आवारा कुत्तों ने जमकर आतंक मचाया। उसके बाद क्षेत्र में भगदड़ मच गई। इस दौरान कुत्तों ने कई लोगों को काटकर घायल भी कर दिया। लगातार शिकायत के बाद भी अभी तक आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई अभियान नहीं चलाए जाने से क्षेत्र के लोगों में …

बरेली, अमृत विचार। शाहदाना मजार के पास आवारा कुत्तों ने जमकर आतंक मचाया। उसके बाद क्षेत्र में भगदड़ मच गई। इस दौरान कुत्तों ने कई लोगों को काटकर घायल भी कर दिया। लगातार शिकायत के बाद भी अभी तक आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई अभियान नहीं चलाए जाने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का महौल है।

शहर से लेकर देहात तक में लगातार आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज जिला अस्पताल में भी कुत्ता काटने के मरीज एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे है। मगर उसके बाद भी नगर निगम की टीम शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई अभियान नहीं चला रही है।

बुधवार की दोपहर बारादरी थाना क्षेत्र के शाहदाना वली दरगाह माजार के पास आवारा कुत्तों ने जमकर आतंक मचाया। सात से आठ कुत्तों ने राह चलते राहगीर और दरगाह पर हाजिरी देने आए जायरीनों को दौड़ा दिया। बताया जा रहा है कि कुत्तों ने इस दौरान कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। कुत्ते इतने खुंखार थे कि वह आपस में ही लड़कर लहुलहान हो गए।

संबंधित समाचार