बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान जल्द ही विक्रांत मैसी के साथ आएंगी नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान, विक्रांत मैसी के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड फिल्मकार रमेश तौरानी इन दिनों सैफ अली खान और अर्जुन कपूर को लेकर फिल्म भूत पुलिस बना रहे हैं। भूत पुलिस की रिलीज के बाद रमेश तौरानी एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में सारा …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान, विक्रांत मैसी के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड फिल्मकार रमेश तौरानी इन दिनों सैफ अली खान और अर्जुन कपूर को लेकर फिल्म भूत पुलिस बना रहे हैं। भूत पुलिस की रिलीज के बाद रमेश तौरानी एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं।

इस फिल्म में सारा अली खान लीड किरदार में नजर आ सकती है। फिल्म में सारा के साथ विक्रांत मैसी भी नजर आ सकते हैं। रमेश तौरानी ने बताया,इन दिनों हम फिल्म की प्लानिंग में जुटे हुए हैं। अभी कुछ भी कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी।

संबंधित समाचार