लखनऊ: दरोगा के पिता हत्याकांड में आईजी का बड़ा फैसला, थानेदार सस्पेंड, जानें पूरा मामला…
लखनऊ। माल थाना क्षेत्र के अटारी गांव में बुधवार की सुबह 60 साल के तेज नारायण उर्फ तेजा महाराज का शव उनके घर से बरामद हुआ। शव घर के बाहर पोर्च में बिस्तर पर मिला था। मौके पर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने आकाशीय बिजली गिरने से तेजा महाराज की मौत का अंदेशा …
लखनऊ। माल थाना क्षेत्र के अटारी गांव में बुधवार की सुबह 60 साल के तेज नारायण उर्फ तेजा महाराज का शव उनके घर से बरामद हुआ। शव घर के बाहर पोर्च में बिस्तर पर मिला था। मौके पर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने आकाशीय बिजली गिरने से तेजा महाराज की मौत का अंदेशा जताया। लेकिन जब पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आई तो उससे गोली मारकर हत्या करने की पुष्टि हुई। तेजा महाराज के शव के सिर और ऊपर के हिस्से में काफी खून लगा हुआ था। किसी ने भी बारीकी से तहकीकात करना जरुरी नहीं समझा। सीधे आकाशीय बिजली गिरने से मौत होने की बात कह दी।

एसपी से लेकर सभी थानेदारों ने आईजी लक्ष्मी सिंह को भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत का शक जताया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सारे शक को साफ कर दिया। तेजा महाराज के आंख और बाह में दो गोली मारी गई थी । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद से सभी पुलिसकर्मियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आईजी लक्ष्मी सिंह ने माल थाने के थाना प्रभारी राम सिंह को सस्पेंड कर दिया है और लखनऊ ग्रामीण के एसपी हृदेश कुमार और सीओ मलिहाबाद नवीना शुक्ला से स्पष्टीकरण भी तलब कर लिया है।
आपको बता दें, मृतक का बेटा भी पुलिस विभाग में ही दरोगा है। तेजा महाराज का बेटा अयोध्या में तैनात है। बुधवार को ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का मुआयना किया था।
