राणे की गिरफ्तारी में परब की भूमिका पर भाजपा अदालत का खटखटाएगी दरवाजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष और विधायक चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने के लिए शिवसेना मंत्री अनिल परब के खिलाफ पार्टी अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि अदालत के फैसलों से यह स्पष्ट हो गया है कि …

पुणे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष और विधायक चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने के लिए शिवसेना मंत्री अनिल परब के खिलाफ पार्टी अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि अदालत के फैसलों से यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य में प्रतिशोध के लिए राजनीतिक अशांति पैदा की गई है।

पिछले 20 महीनों में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ने कार्यकर्ताओं या संगठनों को फंसाने के कई प्रयास किए हैं, लेकिन वे बुरी तरह विफल रहे हैं और अदालत ने भी उन्हें फटकार लगाई है। इस मामले में भी ऐसा ही होगा। भाजपा विधायक आशीष शेलार ने नारायण राणे की गिरफ्तारी के मामले में अनिल परब के संलिप्तता पर केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि एक वीडियो है जिसमें अनिल परब को मंगलवार दोपहर करीब एक बजे नारायण राणे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों से बात करते हुए दिखया गया है। इस बीच यवतमाल में एक भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी की मांग करते हुए एक आवेदन प्रस्तुत किया है, जिसमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐसा बयान दिया था कि उनके समकक्ष उत्तर पदेश के योगी आदित्यनाथ को छत्रपति शिवाजी का अपमान करने के लिए चप्पलों से पीटा जाना चाहिए।

शिकायतकर्ता, यवतमाल जिला भाजपा अध्यक्ष नितिन भुटाडा ने पुलिस से  उद्धव ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज करने और उनके भड़काऊ भाषण के लिए कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़े-

तालिबान की अब जम्मू कश्मीर पर नजर, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

 

 

संबंधित समाचार