यूपी: योगी के मंत्री ने शायर मुनव्वर राना पर बोला हमला, लगाए ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने शायर मुनव्वर राना को देश विरोध बताते हुए जमकर निशाना साधा है। मोहसिन रजा ने कहा, कि वो ऐसे शायर है, जो हमेशा देश के खिलाफ में ही शायरी करते रहे हैं। ये उन लोगों में शामिल हैं जो तालिबानी सोच का समर्थन करते …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने शायर मुनव्वर राना को देश विरोध बताते हुए जमकर निशाना साधा है। मोहसिन रजा ने कहा, कि वो ऐसे शायर है, जो हमेशा देश के खिलाफ में ही शायरी करते रहे हैं। ये उन लोगों में शामिल हैं जो तालिबानी सोच का समर्थन करते हैं और कहते हैं हथियार लहराना कोई अपराध नहीं है। ऐसे लोगों को सूबे की योगी सरकार में नया सबक मिलेगा। इसके साथ ही योगी के मंत्री ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है औ सबूतों के आधार पर विवेचना हो रही है। राना जिसे मसले में हिंदू मुसलमान कर रहे हैं, उसमें दूसरा पक्ष मुसलमान ही है और मजे की बात ये उनके परिवार का है और उसे न्याय मिल रहा है।

इसके साथ ही मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि कानून किसी को यह इजाजत नहीं देता कि खुद से शूटर हायर करो अपराध करवाओ और अगर राना के बेटे तबरेज को ही गोली लग जाती तो क्या होता। कानून अपना काम करेगा जो भी विवेचना में सामने आएगा उसे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुनव्वर राना जैसे लोग, जो तालिबानी सोच रखते हैं और उसे हिंदू मुसलमान का रूप देते हैं। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि यूपी पुलिस ने बीते बुधवार को मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना को गिरफ्तार कर लिया है। तबरेज पर आरोप है कि वो खुद की गाड़ी पर हमला करवाकर अपने चाचा को फंसाना चहते थे। तबरेज की गाड़ी पर कुछ महीने पहले ही हमला हुआ था, तबरेज ने अपने चाचा पर हमले का अरोप लगाया था। जांच में पुलिस ने दावा किया है कि तबरेज पर किसी और ने नहीं बल्कि उसी ने खुद ही हमला करवाया था, ताकि मामले में उसके चाचा को फंसाया जा सके। बेटे की गिरफ्तारी का मुनव्वर राना ने विरोध किया और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

संबंधित समाचार