काशीपुर: संयुक्त मजिस्ट्रेट को हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। अधिवक्ताओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट अकांक्षा वर्मा पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने लगातार चौथे दिन भी एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार जारी रहा। गुरुवार को चौथे दिन अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट के बाहर धरना प्रदर्शन कर संयुक्त मजिस्ट्रेट के स्थानातंरण की …

काशीपुर, अमृत विचार। अधिवक्ताओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट अकांक्षा वर्मा पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने लगातार चौथे दिन भी एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार जारी रहा।

गुरुवार को चौथे दिन अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट के बाहर धरना प्रदर्शन कर संयुक्त मजिस्ट्रेट के स्थानातंरण की मांग की। अधिवक्ताओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा कि यदि शनिवार तक संयुक्त मजिस्ट्रेट का तबादला नहीं किया गया तो अधिवक्ता आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं।

पूरे मामले को शासन से लेकर प्रशासन स्तर के आला अधिकारियों को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति जता दी गई है। इस मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष इंदर सिंह, संदीप सहगल, मोहम्मद सलीम, शैलेंद्र मिश्रा, मनोज निगोतिया, प्रसून वर्मा, बृजेश कुमार, विनोद कुमार पंत, अमित रस्तोगी, नीलू रानी, धर्मेंद्र तुली, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार